फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गरीबों को मतदान से वंचित करने का कुचक्र रच रही सरकार

Fri, 28 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर एसआईआर की समीक्षा बैठक को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय सचिव राम प्रसाद चौ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय सचिव सांसद और एसआईआर कार्य के जिला प्रभारी राम प्रसाद चौधरी की मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि जो लोग पढ़े लिखे नहीं हैं और जो कमजोर हैं उन्हें भी बाबा साहब ने संविधान में बराबर का अधिकार दिया है। सरकार कम पढ़े-लिखे और गरीबों को मतदान से वंचित करने का कुचक्र रच रही है। पार्टी के लोग एसआईआर मतदाता विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं को जोड़कर और उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
इसके लिए जगह-जगह प्रशिक्षण शिविर भी लगाएं। गणना फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं का भी समाधान कराएं। अधिक से अधिक लोगों का एसआई आर फॉर्म भरवा कर जमा कराने के लिए बूथों पर जाकर फॉर्म भरने में होने वाली बाधाओं को दूर करें। फॉर्म भरकर हम आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। हमारा वोट ही हमारी नागरिकता को प्रमाणित करेगा। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें