चौखड़ा स्थित ललिता इंटर कॉलेज में चल रहे सांसद खेल महोत्सव शामिल बच्चे। स्रोत विज्ञप्ति
बिस्कोहर। चौखड़ा स्थित ललिता इंटर कॉलेज में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नगर पंचायत बिस्कोहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोहडौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
खेल महोत्सव में कंपोजिट विद्यालय की टीम ने वाॅलीबाल, खो-खो और कबड्डी में कमाल का प्रदर्शन किया। दोनों इवेंट में टीम विजेता रही। एथलेटिक्स में 100, 200, 400 व 800 मीटर बालक व बालिका वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में भी विद्यालय के जूनियर व सीनियर वर्ग के विजय प्रजापति, रूपा यादव, विपिन भारती, काजल यादव, सुनीता प्रजापति, अंजली चौधरी, रहीम हाशमी, संतोष पांडेय, मन्नू चौधरी व करिश्मा चौधरी ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को सभी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। सभासद अमित पांडेय, विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे, सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, ममता कुमारी, यशोदा नंद मिश्र, राम प्रसाद आदि ने खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।