फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताबूत को देख भर आईं अकीदतमंदों की आंखें

Fri, 22 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर स्थित इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी दरगाह चौक से बृहस्पतिवार को हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की की याद में मातमी जुलूस निकाला गया। इसमे शामिल अकीदतमंदों ने नौहा-मातम करके कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस देर शाम कर्बला पर पहुंचकर समाप्त हो गया। वहीं ताबूत की जियारत के लिए इमामिया मकतब में औरतों का भारी हुजूम सारी रात उमड़ता रहा। हर तरफ सलाम कर्बला वालों, ऐ खुदा वालों की सदाएं बुलंद होती रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महताब हैदर ने कलाम पाक की तिलावत करके की। इसके बाद मरसिया, मजलिस आयोजित की गई। मरसिया अंबर मेंहदी और उनके सहयोगी ने पढ़ा। मजलिस को जाकिर जमाल हैदर कर्बलाई ने संबोधित करते हुए कर्बला के सभी शहीदों का फजायल और मसायब विस्तार से बयान किया। मजलिस के आखिर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत का मंजर बयान किया, जिसको सुनकर सभी अकीदतमंद हाय हुसैन, हाय कर्बला वालों की सदाएं बुलंद कर रो पडे़।
मरसिया मजलिस के बाद 72 ताबूत का जुलूस नौहा पढ़कर मातम के साथ निकाला गया। यह दरगाह हजरत अब्बास और जन्नतुल बकी होते हुए कर्बला पर पहुंचा। अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों की शहादत पर आधारित दर्द और नौहे पढे़ और मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें