फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेघनाथ, रावण वध के प्रसंग का किया मंचन

Fri, 28 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के गागापुर गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने मेघनाथ वध, रावण वध की लीला का कलाकारों ने मंचन किया। जब दोबारा लक्ष्मण युद्ध के मैदान में आते हैं तो उनके बाणों का सामना मेघनाद नहीं कर पाता है और वीरगति को प्राप्त होता है।
विज्ञापन

मेघनाद का वध होते ही राम-लक्ष्मण की जय-जयकार होने लगती है। यह खबर जैसे ही लंका में पहुंचती है तो मेघनाद की पत्नी सुलोचना विलाप करने लगती है। बाद में वह सती हो जाती हैं।
मेघनाथ की मृत्यु के बाद राम और रावण का भीषण युद्ध होता है, जिसमें रावण वीरगति को प्राप्त होता है। इस अवसर पर गजेंद्र शुक्ल, घनश्याम शुक्ल, गजेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश मिश्र, दिनेश चंद मिश्र, परमात्मा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें