फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गला घोंटकर की गई थी बुजुर्ग की हत्या

Sun, 21 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेसरहा थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव में मिली थी बुजुर्ग की लाश, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव में हुई वृद्ध शिव पूजन लोधी (65) की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगा घोंटने की बात सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें जमीन के साथ ही नशे में विवाद तक शामिल है। मृतक जहां रहता था, वहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या की वजह यह भी हो सकती है।
क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव निवासी शिव पूजन लोधी ( 65) अपने माता-पिता के अकेले बेटे थे। इसके पास गांव में पुराना पक्का मकान और सड़क के किनारे साढ़े तीन बीघा खेती है। वह वर्षों से उसी खेत में मचान बनाकर रहता था। शनिवार सुबह मचान के पास उसकी लाश मिली थी। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही थी कि उसकी हत्या हुई है। गले पर काले धब्बे थे। मौके के हालात हत्या की ओर इंगित कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि होने के बाद हत्या को लेकर पुलिस अब सुराग तलाश करने में जुटी है। हत्या क्यों और किस लिए की गई, इन सवालों को जवाब मिलते ही कालित पुलिस की गिरफ्त में होगा। फिलहाल इस हत्याकांड में पुलिस को कुछ ठोस सुबूत मिले हैं, जिसके सहारे उसकी जांच में आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपाेर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें