फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहालग और ठंड से ड्राई फ्रूट्स के बाजार में आई तेजी

Mon, 01 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के दुकान में सजी हुई ड्राई फ्रूट। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहालग के साथ सर्दी की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ड्राई फ्रूट के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। स्थानीय थोक और खुदरा मंडियों के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो महीनों के भीतर सूखे मेवों की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम खरीदार की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहालग के साथ सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य की दृष्टि से ड्राई फ्रूट की मांग सामान्य रूप से बढ़ जाती है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार ठंड सामान्य समय से पहले और अधिक तीव्रता के साथ शुरू हो गई, जिसके चलते बाजार में मांग अचानक सूखे मेवों की मांग बढ़ गई है।
खुदरा विक्रेता सूरज, नेवास के अनुसार, बादाम की कीमतें जहां सितंबर में 800 से 900 रुपये प्रति किलो के बीच थीं, वहीं नवंबर माह के अंत में यह बढ़कर 1100 से 1200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

काजू की कीमतों में भी 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक का उछाल दर्ज किया गया है। पिस्ता, अखरोट जैसे महंगे मेवे तो पहले ही अधिक दामों पर बिक रहे थे, अब इनमें भी अतिरिक्त बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
इसके अलावा, आमतौर पर सस्ते समझे जाने वाले किशमिश, छुहारा और मखाना जैसे विकल्प भी इस बार खरीदारों को भारी पड़ रहे हैं। इनकी कीमतों में भी 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें