फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिवाली की जगमगाहट पर चौड़ीकरण का अंधेरा

Tue, 03 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका गोरखपुर मार्ग पर हो रहा डिवाइडर का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इस बार दिवाली पर शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा लेकिन मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबा रहेगा। अशोक मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए बांसी स्टैंड तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर डिवाइडर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए पुराने डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के 82 खंभे हटाए जा रहे हैं। नए खंभे फिलहाल दिवाली के बाद ही लग पाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए करीब पौने दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर डिवाइडर चौड़ा और ऊंचा करने का काम शुरू कराया गया है। इसके लिए डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के लिए पहले से लगे लोहे के पोल हटाए जा रहे हैं।
यह काम ऐसे समय पर शुरू हुआ है जब धनतेरस, दीपावली और छठ करीब है। इन त्योहारों पर बाजारों में देर रात तक खरीदारी और आवाजाही होती है तब शहर की सबसे व्यस्त सड़क अंधेरे में डूबी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकानें और घनी आबादी है। दिवाली पर लोग परिवार के साथ खरीदारी करने निकलते हैं।
शाम ढलने के बाद इसी सड़क पर वाहनों और पैदल चलने वालों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं।
अंधेरे में दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। नए पोल और मॉडल लाइट लगाने की योजना तो है लेकिन उनकी स्थापना त्योहार के बाद होने की उम्मीद है।
बाजार में रौनक, सड़क पर अंधेरा : मुख्य मार्ग शहर के प्रमुख बाजारों को जोड़ता है। धनतेरस से छठ पूजा तक यहां देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। ऐसे में सड़क की लाइटें बंद होने से दुकानदारों के साथ ग्राहकों की आवाजाही में भी मुश्किल आएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने निर्माण कार्य तो शुरू करा दिया लेकिन त्योहार के दौरान रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें