बढ़नी। नगर में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना के प्रथम दिन पूरा नगर भक्ति के रंग में रंग गया। मां लक्ष्मी की आराधना के साथ ही भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भक्त मां के जयकारों और आरती के सुरों में झूम उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन की। मंदिरों, पंडालों और घरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शाम होते-होते नगर के गलियों और चौराहों पर भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और उल्लासपूर्ण हो गया।