बिस्कोहर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरिकवा गांव निवासी राधेश्याम ने गांव निवासी अपने पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। डीएम को शिकायती पत्र देकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित राधेश्याम के मुताबिक उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने जबरदस्ती टिनशेड रखकर कब्जा कर लिया है। कई बार एसडीएम इटवा और थाना त्रिलोकपुर में गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कार्रवाई करते हुए जमीन खाली करवाने की मांग की है।