फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह लोगों को घायल करने वाला सांड़ पकड़ा गया

Fri, 30 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में पिछले कई दिन से लोगों के लिए डर का कारण बने हिंसक सांड़ को नगर पंचायत की टीम ने शुक्रवार को पकड़कर अस्थाई गो-आश्रय स्थल पेंडारी में छोड़ दिया। बृहस्पतिवार से चल रहे अभियान में शुक्रवार को टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि काले रंग का यह सांड़ कई दिनों से आक्रामक हो गया था और रमवापुर निवासी सनेही सहित लगभग छह से अधिक लोगों को घायल कर चुका था। इससे राहगीरों और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ था।
अभियान में शामिल सुनील प्रजापति, राजकुमार पाठक, शुभम मिश्रा और आकाश शर्मा ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश पांडेय के साथ कैटल कैचर वाहन का उपयोग कर सांड़ को सुरक्षित तरीके से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ इटवा अखिलेश दीक्षित ने कहा कि छुट्टा पशुओं को गो-आश्रय स्थल भेजने का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि कस्बे में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें