सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विभाग से संचालित राज्य सहायतित निशुल्क तिलहन बीज मिनी किट वितरण के लिए आवेदन 12 अक्तूबर तक किया जाएगा। उसके बाद किट के अपेक्षा अधिक आवेदन आने पर ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। डीडी कृषि राजेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत अलसी फसल का दो किलो बीज मिनी किट निशुल्क प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण चल रहा है।