फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आया किशोर, मौत

Thu, 22 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के माली मैनहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शुभम राव (16) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में किशोर के पिता शेषराम की तहरीर पर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के माली मैनहा गांव निवासी शेषराम का बेटा शुभम राव बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए नदी के पास स्थित बगीचे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शेषराम की तहरीर पर थाना डुमरियागंज पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें