फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी बानगंगा नदी में लापता

Tue, 30 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बानगंगा नदी में बाढ़ राहत दल पीएसी टीम लापता किशोरी की तलाश करती हुई। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चार सहेलियों के साथ मंगलवार को गांव में निकली थाना क्षेत्र ग्राम इमिलिया जुनुबी निवासी अंजनी (16) बानगंगा नदी में नहाते समय डूबकर लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर और बाढ़ पीएसी के जवानों की टीम उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के इमिलिया जुनुबी निवासी अंजनी (16) पुत्री राजेश गिरी मंगलवार को गांव के पास निकली बानगंगा नदी में नहाने के लिए चार सहेलियों के साथ गई थी। नहाते समय अंजनी गहरे पानी चली गई। वह डूबने लगी तो देखकर साथ आईं सहेलियां उसे बचाने की कोशिश करने लगीं। पानी गहरा होने से सहेलियां भी डूबने लगीं। इन्हें डूबता देख नदी के किनारे गाय-भैंस चराने वाले चरवाहा बचाने के लिए नदी में कूद गए। चरवाहों ने अन्य किशोरियों को डूबने से बचा लिया, लेकिन अंजनी का नहीं पता चला। अंजनी के डूबने की खबर परिजनों को मिली तो घटनास्थल पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजबीन करवाई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बाढ़ राहत दल पीएसी के जवानों नदी में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें