फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धमकी से आहत किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Tue, 20 Jan 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर/औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में धमकी से आहत 17 वर्षीय किशोरी ने 17 जनवरी की शाम करीब चार बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। तीन दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की भाभी ने कूंडी गांव निवासी जोगिंदर यादव पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। डुमरियागंज पुलिस ने मिले तहरीर के आधार पर आत्महत्या के उकसाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका का एक 29 सेकंड का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें उसने मानसिक रूप से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के कूंडी गांव निवासी जोगिंदर यादव लाइनमैन का काम करता है, जो उसके घर पर बिजली की समस्या सही करने आता रहता था। उसे घर का मोबाइल नंबर मिल गया, जिसके बाद वह बार-बार फोन करने लगा। जब घर पर वह नहीं रहती थी तो उसकी ननद 17 वर्षीय किशोरी उससे फोन पर बात करती थी। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसकी ननद से बात करने के दौरान लाइनमैन जोगिंदर यादव उसे उकसाने लगा और कहने लगा तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। तेजाब फेंक देंगे, तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे। मना करने पर हमारे सभी नंबरों पर अश्लील मैसेज करने लगा। इससे परेशान होकर 17 जनवरी को करीब चार बजे उसकी ननद 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर उसे तत्काल सीएचसी बेंवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने बस्ती कैली के लिए रेफर कर दिया। बस्ती कैली के डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मंगलवार को सुबह करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गोरखपुर से पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें