फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा किशोर, मौत

Tue, 02 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाने के बभनी माफी गांव निवासी प्रमेश (13) की मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने लाश का पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बभनी माफी गांव के उत्तर स्थित पोखरे में सोमवार देर शाम गणेशजी की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गांव के लोग गए हुए थे। उनके साथ प्रमेश (13) पुत्र शिव पूजन भी गया था। विसर्जन के बाद सभी लौट आए। लेकिन प्रमेश दो घंटे बाद तक घर नहीं पहुंचा। परिजन किसी अनहोनी की आंशका से चिंतित हो गए और गांव में लोगों के घरों पर जाकर पूछताछ शुरू कर दी। गांव में न मिलने पर परिजन और गांव वाले पोखरे के पानी में उतरकर खोजबीन करने लगे। इसी दौरान देर रात उसकी लाश मिली। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें