फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो थानाें की पुलिस ने पांच को पकड़ा, नकब लगाकर करते थे चोरी

Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नकब लगाकर चाेरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच शातिरों को दाे थानाें की पुलिस मंगलवार की भोर में दबोच लिया। नगर के पुरानी नौगढ़ पुल के पास भारत माता तिराहे पर घेराबंदी करके उन्हें पकड़ गया।
विज्ञापन

उनके कब्जे से 20 हजार रुपये नकदी और आभूषण बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने रेकी कर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। बांसी स्टैंड पर बने पिंक बूथ पर दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर और थानाध्यक्ष मोहाना रोहित उपाध्याय टीम के साथ मौजूद थे। मुखबिर से जानकारी मिली कि एक बिना नंबर की बाइक पर तीन लोग सवार हैं जो भारत माता तिराहे से पहले पैलेस से आगे खड़े हैं और नेपाल जाने की फिराक में हैं। वे संदिग्ध व आपराधिक प्रवृति के लग रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर संयुक्त टीम ने भारत माता तिराहे से पहले निर्माणाधीन मकान के नीचे पहुंचकर पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान मोहम्मद शमशाद, तौफीक अहमद निवासी गोपीजोत थाना मोहाना, शहजाद अहमद निवासी परसा महापात्र थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, लड्डू निवासी कोरीपुर थाना चिल्हिया, सदरे आलम पुत्र रियासत अली निवासी भौराजोत थाना कोल्हुई जिला महाराजगंज के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया। चाेरी के बाद निकल जाते थे नेपाल: पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है जो दिन में घूम-घूम कर बंद मकानों की रेकी करता है और मकान को चिह्नित करके रात में जाकर मकानों में चोरी करते हैं । चोरी से मिले माल को थोड़ा-थोड़ा करके नेपाल राष्ट्र में ले जाकर बेचकर मिले पैसों को आपस में बराबर बांट लेते हैं। आवश्यकता व शौक की जरूरतों को पूरा करते हैं।
यह सामान हुआ बरामद: पकड़े गए आरोपियों की तलाशी में उनके कब्जे से 20 हजार रुपये नकदी, चार अंगूठी (पीली धातु), तीन मांगटीका (पीली धातु) , दो मक्खी (पीली धातु) आिद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें