तुलसियापुर। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं यात्रियों की जान-माल की रक्षा के उद्देश्य से ग्राम उतरौला व झिंगहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। परसा रेलवे स्टेशन व महादेव बुजुर्ग हाल्ट स्टेशनों के मध्य ट्रेनों पर पथराव और रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का मामला आया है।
जीआरपी चौकी प्रभारी बढ़नी एसआई हवलदार राम, जीआरपी चौकी प्रभारी सिद्धार्थनगर सुग्रीव कुमार व आरपीएफ चौकी प्रभारी बढ़नी एसआई दिलीप कुमार ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामपंचायत सिसवा बुजुर्ग के दोनों टोलों झिंगहा व उतरौला में ग्रामीणों को एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत समझाया।