फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षक हुए प्रशिक्षित, बच्चों को सरल भाषा में पढ़ाएंगे

Wed, 05 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरसी उसका बाजार में चल रहा है शिक्षकों का प्रशिक्षण
विज्ञापन

उसका बाजार। ब्लॉक संसाधन केंद्र उसका बाजार में संचालित एफएलएन और एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का बीएसए शैलेश कुमार ने निरीक्षण बुधवार को किया। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता (एफएलएन) के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से बीएसए ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षण गतिविधियों और प्रतिभागी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता का अवलोकन किया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षकों और प्रतिभागी शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के अनुरूप गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण तभी सार्थक होगा, जब इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में दिखाई दे। शिक्षकों को प्रशिक्षण में प्राप्त नवाचारों, शिक्षण विधियों और गतिविधियों को अपने विद्यालयों में अपनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों से सीखने की इस प्रक्रिया को विद्यालय स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी निपुण आशीष सिंह, बीईओ अशोक सिंह, एआरपी बाल गोविंद पटेल, अमित मणि त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें