फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समाजवादी शिक्षक रत्न से सम्मानित हुए शिक्षक

Fri, 05 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके पदचिह्नों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। जिले के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ शिक्षक राम निवास कुशवाहा, प्रवीण श्रीवास्तव, बृजेश मणि त्रिपाठी, कन्हैया कनौजिया, साजिद अली को समाजवादी शिक्षक रत्न से सम्मानित किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि शिक्षकों का दर्जा भगवान से भी ऊंचा है। शिक्षक हमें केवल पाठ नहीं पढ़ाते बल्कि जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करते है। अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी और संचालन जिला महासचिव डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें