उसका में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
शोहरतगढ़। ब्लॉक परिसर में विकसित उत्तर प्रदेश-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 संकल्प से समृद्धि तक शताब्दी पर्व के तहत संगोष्ठी का आयोजन प्रमुख प्रीती यादव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें देश को समृद्धि भारत बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों के बकाए भुगतान का मामला मुख्यमंत्री व भारत सरकार तक पहुंचाऊंगा। गांव के समुचित विकास होने से ही विकसित भारत की संकल्पना बेहतर होगी। सभी को चाहिए कि विकसित भारत के लिए अभियान का हिस्सा बनकर अपना योगदान दे।
ब्लाॅक प्रमुख प्रीती यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इसको लेकर हम जनप्रतिनिधियों को इस पर विचार करना है, और ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अधिकारी व कर्मचारियों की सहभागिता बेहद जरूरी है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्ययोजना अनुसार अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, सीडीपीओ अभय सिंह, राजीव सिंह, सतीश कुमार, वरिष्ठ सचिव राम सिंह, सुनील सिंह, ओमप्रकाश यादव, विजय दूबे, राकेश यादव मौजूद रहे।