पथरा। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के के पाली गांव में सोमवार देर शाम स्वामी विवेकानंद शाखा का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में शाखा के नियमित कार्यक्रमों के साथ शताब्दी वर्ष के महत्व पर चर्चा की गई।
विस्तारक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता अनुशासन सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत करना है। शाखा के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जनार्दन पाठक, विष्णु गिरी, राजेंद्र चौरसिया, आनंद स्वरूप चौरसिया, अमरनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।