फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लिस्ट का सत्यापन शत-प्रतिशत पूर्ण करें सुपरवाइजर

Thu, 18 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार की अगुवाई में सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर कार्य) की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बीएलओ के माध्यम से बूथवार अपमार्जन सत्यापन का कार्य हर हाल में समय से पूर्ण कराएं।
इसमें मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित, पता न लगने योग्य/अनुपस्थित, डबल नाम तथा अन्य श्रेणियों के मतदाताओं का सत्यापन शामिल है। कोई त्रुटि या कमी पाई जाती है, तो उसे तत्काल बूथवार एआरओ के माध्यम से संशोधित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें