फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादलों की आवाजाही के बीच धूप और उमस ने किया परेशान

Wed, 20 Aug 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बादलों की आवाजाही के बीच तीखी धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मानसून के सक्रिय नहीं होने के चलते लोग अगस्त में भी गर्मी झेल रहे।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार भी कम रही, इससे उमस बढ़ गई।
आसमान में लगातार बादलों के आवाजाही लगी रही और बीच-बीच में धूप भी खिली। चिलचिलाती धूप की गर्मी से लोग काफी परेशान दिखे। हालांकि दोपहर में घने काले बादल छा गए, जिससे लोगों को झमाझम बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल जिले में अच्छी बारिश की संभावना कम है। लोगों को झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
बारिश नहीं होने पर किसान चिंतित मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिला में 15 जून तक मानसून का आगमन हो जाता था। इसके साथ ही प्री मानसून की वर्षा भी अच्छी हो जाती थी, लेकिन इस बार प्री-मानसून की बारिश भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें