फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेत्र विभाग के ओटी में चल रहा काम, ऑरेशन ठप

Wed, 20 Aug 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के ओटी में काम करते मजदूर। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में रेनोवेशन का कार्य होने से लगभग पिछले एक माह से ऑपरेशन नहीं हो रहा है। इससे गर्मी के मौसम में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आंख की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं। इसमें से कुछ मरीज को ऑपरेशन की जरूरत होती है, जिनका ऑपरेशन किया जाता है। इमरजेंसी नहीं होने पर मरीज ठंड के मौसम में ही ऑपरेशन करवाते हैं, लेकिन इमरजेंसी में मरीजों को किसी भी माैसम में ऑपरेशन करवाना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने आए ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों आंखों में मोतियाबिंद हुआ है। ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। एक बार में एक ही आंख का ऑपरेशन हो पाएगा। ऑपरेशन करवाना था लेकिन ओटी में कार्य होने से ऑपरेशन का समय निर्धारित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में आई सोनी ने बताया कि दादी की आंख खुलवानी था। उन्हें ठंड में खांसी की समस्या रहती है। ऐसे में इसी समय ऑपरेशन जरूरी है, लेकिन ओटी में कार्य होने से ऑपरेशन नहीं हो रहा है।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें