फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुमन ने जीती चैंपियनशिप

Tue, 03 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- न्याय पंचायत टेकनार की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

- विभिन्न खेलों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत टेकनार स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मुड़िला खुर्द में किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय टेकनार की छात्रा सुमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष लालजी यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में टेकनार के नैतिक ने प्रथम और लक्ष्मीनगर के आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में टेकनार की सुमन प्रथम और लक्ष्मीनगर की महिमा द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में बुढ़ापार के नीरज ने पहला और चिल्हिया के अंश शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सुमन प्रथम और महिमा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मुड़िला खुर्द के जैकी ने प्रथम और बुढ़ापार के नीरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में टेकनार की सुमन प्रथम और लक्ष्मीनगर की महिमा दूसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी के बालक वर्ग में टेकनार की टीम विजेता और लक्ष्मीनगर की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग में मुड़िला खुर्द की टीम ने जीत हासिल की, जबकि टेकनार की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान आयोजक एवं नोडल शिक्षक एसआरजी कल्पना, लालजी यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, पृथ्वीपाल, नंदनी उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें