- किसान इंटर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
- आयोजन को लेकर पूरी हुईं तैयारियां, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
उसका बाजार। कस्बे के किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार से परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली शुरू होगी। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल ने बताया कि रैली का आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश वर्मा की अगुवाई में होगा। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेल अनुदेशक अतुल वर्मा, अशोक यादव, रितेश यादव, रणविजय सिंह, अभिसौर्य, रामानंद उपाध्याय और उमेश कुमार प्रतियोगिताओं के संचालन के साथ खिलाड़ियों की देखरेख करेंगे।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।