फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साधन सहकारी समितियों पर उपलब्ध कराई जाए पर्याप्त यूरिया

Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील प्रांगण में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) के किसानों ने तहसील मासिक किसान पंचायत लगाकर किसानों और जनता से जुड़ी समस्याओं के जल्द निस्तारण की शासन-प्रशासन से मांग की। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण ने कहा कि सभी सरकारी साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए और प्राइवेट में हो रही खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। नवीन मंडी शाहपुर स्थित मंडी यार्ड में टिनशेड और मंडी स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और गन्ना किसानों के गन्ना का बकाया भुगतान जल्द किया जाए। शाहपुर भोजपुर बांसी तटबंध मार्ग के अधूरे निर्माण को पूरा कराया जाए, खतौनी का अंश निर्धारण हल्का लेखपालों की आख्या रिपोर्ट के आधार पर किए जाने की मांग की है। इस दौरान संगठन के ईश्वरी प्रसाद मिश्र, सुदामा प्रसाद यादव, यार अली, शालिक राम चौधरी, संतराम चौहान, पूर्णमासी चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें