फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्रंक-ड्राइव पर बढ़ेगी सख्ती, रुकेगा हादसा

Sun, 21 Sep 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-एमवी एक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई, गाड़ी भी होगी जब्त
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अब शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों (ड्रंक ड्राइव) पर अब कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर ट्रैफिक और परिवहन निगम के अधिकारी सघन जांच करके अभियान चलाएंगे। इसमें चालकों के लाइसेंस व ब्रीथ एनालाइजर से अल्कोहल की जांच की जाएगी।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिंकजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की ओर से खास अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर गाड़ियों को रोककर उनके चालकों की ब्रीद एनालाइजर से जांच करेगी। शराब पीकर चलने वालों की गाड़ियां जब्त की जाएंगी और चालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। यदि दोबारा ऐसा करते पाया गया तो लाइसेंस निरस्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज अमरेश यादव ने बताया कि गाड़ियों की चेकिंग कि जाती है। कमी मिलने पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन अब अभियान के तहत चेकिंग होगी। इससे हादसे पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें