फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रात में भी होगी छात्रावासों की जांच... निगरानी करेगी टीम

Sun, 21 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में नए बैच के आने से पहले ही रैगिंग रोकने और छात्रों की सुरक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस क्रम में छात्रावास का रात में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा, इसके लिए एक आठ सदस्यीय टीम गठित करने की तैयारी है। इससे नए छात्रों के साथ रैगिंग रोकने के अलावा उनकी हरकतों की भी निगरानी की जाएगी, जिससे छात्र-छात्रा पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नए बैच के आने के बाद पांचों वर्ष का बैच पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही अगले वर्ष से हर वर्ष मेडिकल कॉलेज को 100 छात्र-छात्रा इंटर्नशिप करने के लिए भी मिलेंगे। नए बैच के आने से सीनियर छात्र-छात्राओं से रैगिंग होने और गलत अफवाहों की आशंका भी बढ़ जाएगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और वह अपने अध्ययन पर विशेष ध्यान दें, इसके लिए रात में भी छात्रावास का निरीक्षण होगा। इसमें छात्रों के गतिविधियों को ध्यान में रखने के अलावा उनके पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें