फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चेहल्लुम पर कड़े इंतजाम मजिस्ट्रेट की लगाई ड्यूटी

Fri, 31 Jul 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में चार अगस्त को मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सभी एसडीएम और सीओ को संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने के साथ भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि चेहल्लुम इस्लामिक माह सफर की 20वीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुहर्रम की तरह ताजिया और अलम के जुलूस निकलते हैं और मातम और फातिहा के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। भीड़ और जुलूस को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले स्थानों की सूची तैयार करने, संभावित विवाद की स्थिति का पहले से आकलन करने और किसी भी तनाव के शुरुआती संकेत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आवश्यकता वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर शरारती और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें