सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद से अलग रह रहे एक दंपती की काउंसिलिंग कर उनका मनमुटाव दूर कराया। दोनों ने साथ रहने पर सहमति जताई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें एक साथ घर के लिए विदा किया।
शुक्रवार को थाना मोहाना में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर निबियहवा गांव निवासी गीता पत्नी उमेश के आवेदन पर दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई। बातचीत के दौरान आपसी मतभेद दूर कराए गए और दोनों को वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
काउंसिलिंग के बाद दंपती ने साथ रहने की सहमति दी, जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें एक साथ विदा किया। काउंसिलिंग में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और कांस्टेबल संदीप पासवान शामिल रहे।