फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भक्ति व ज्ञान का सार है कथा

Thu, 20 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के इंद्रा नगर वार्ड में चल रही सात श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार की रात को कथा वाचक पं. छेदीलाल मिश्र ने कहा श्रीमद्भागवत कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सार है।
विज्ञापन

गोकर्ण ने भी अपने पिता आत्मदेव को श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का उपदेश दिया था।
कथा वाचक पं. छेदीलाल मिश्र ने बताया कि धुंधकारी के प्रेत योनि में चले जाने पर गोकर्ण ने दोबारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई थी। उपदेश दिया कि प्रभु को पाने के लिए देह आसक्ति और गेह आसक्ति छोड़नी होगी। शरीर और घर से मोह त्यागने वाला ही प्रभु को पा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य यजमान पवनसुत लाल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, भरत लाल श्रीवास्तव, प्रशांत, अभिलाष, अविरल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें