फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मैरिज हाॅल से चोरी की बाइक बरामद

Fri, 27 Nov 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय पुलिस ने मैरिज हॉल से चोरी हुई बाइक बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह खुनुवां बाईपास स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

उसकी पहचान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के रखियावन निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के गंगाराम महादेवा निवासी मलखान ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर मैरिज हॉल से बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। आरोप था कि वहां काम करने वाले मुकेश ने मंगलवार को उनकी बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सदर थाने में वर्ष 2025 में चोरी समेत अन्य धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें