फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व-गणना : छह लाख में 20,748 की आईडी बनी

Fri, 27 Nov 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनगणना में लोगों को घर बैठे अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा देने की पहल को जिले में अपेक्षित गति नहीं मिल सकी है। करीब छह लाख परिवारों वाले सिद्धार्थनगर में अब तक केवल 20,748 परिवारों की एसई आईडी जनरेट हो सकी है। यह कुल परिवारों का महज 3.46 प्रतिशत है। स्व-गणना के मामले में जिला प्रदेश में 54वें स्थान पर है। आंकड़े बताते हैं कि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में परिवार इससे नहीं जुड़ पाए हैं। 30 नवंबर अंतिम तिथि होने के कारण अब अभियान को गति देना प्रशासन के सामने चुनौती है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार अब तक आईडी जनरेट और एसई इनिशिएटेड मिलाकर कुल 30,484 प्रयास दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 9,736 प्रयास एसई इनिशिएटेड श्रेणी में हैं। यानी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रक्रिया शुरू तो की लेकिन वह एसई आईडी जनरेट होने तक नहीं पहुंच सकी।
लोगों ने बताया कि स्व-गणना में पंजीकरण के बाद परिवार के मुखिया और सदस्यों का विवरण दर्ज करना होता है। इसमें कुल 40 सवालों के जवाब देने के साथ मकान की लोकेशन भी चिह्नित करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें