फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्रह्मलीन महंत श्रीकृष्ण मणि दास की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Fri, 10 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने किया अनावरण, प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने किया नमन
विज्ञापन

भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक भव्य धार्मिक आयोजन के तहत ब्रह्मलीन महंत श्रीकृष्ण मणि दास महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। मंदिर परिसर में भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सभी ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अनावरण के उपरांत प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मंदिर समिति के सदस्यों और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने महंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें