बांसी। कस्बे के एक मैरिज हाॅल में शुक्रवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। विधायक जय प्रताप सिंह ने घटी हुई जीएसटी दर से होने वाले फायदे बताए। साथ ही व्यापारियों से इसका लाभ उपभोक्ताओं को देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जीएसटी में हुए सुधार से आम आदमी को काफी राहत मिली है। जन उपयोग के सामान से जीएसटी घटाकर और कुछ खानपान के सामान से खत्म कर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक केंद्र व राज्य सरकारों के राजस्व में काफी वृद्धि हुई है, जिससे देश का विकास दर लगातार बढ़ते क्रम में है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जीएसटी एन सिस्टम पूरी तरह सक्रिय है। जो उपभोक्ताओं और व्यापारियों की सहूलियत पर काम कर रहा है। जीएसटी लागू होने से विदेशी निवेश में भी लगातार वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम को जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। संचालन मंगल चौरसिया ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, कुबेर बारी, विश्वनाथ पांडेय, संजय श्रीवास्तव, मनोज यादव, रामशरण मौर्या आदि व्यापारी उपस्थित रहे।