फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बनेगा स्टेडियम, निखरेगी ग्रामीण प्रतिभाएं

Wed, 20 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के कपिया खलासा में छह दिन पूर्व डीडीओ सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मिनी स्टेड
विज्ञापन
-शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कपिलया खालसा में बनेगा मिली स्टेडियम
विज्ञापन

शोहरतगढ़। विकास क्षेत्र के कपिया खालसा में मिनी स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश के लिए डीडीओ के नेतृत्व टीम छह दिन पहले गई थी। टीम ने ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन किया है, जिसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया। प्रस्ताव शासन को जाते ही राज्य सभा सांसद बृजलाल ने स्टेडियम बाउंड्रीवाल के लिए 45.45 हजार धनराशि आवंटित कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।

क्षेत्र के कपिया खलासा में मिनी स्टेडियम बनने के लिए राज्यसभा सांसद बृजलाल ने डीएम को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसको लेकर डीएम ने डीडीओ सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व टीम बनाकर जमीन तलाश कर एक प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देश दिए थे। छह दिन पूर्व टीम व राजस्व विभाग की टीम ने ढाई एकड़ जमीन चिह्नित कर जिला प्रशासन को भेता था। मंगलवार को राज्य सभा सांसद बृजलाल ने स्टेडियम बाउंड्रीवाल के 45.45 हजार धन राशि आवंटित कर दिया है। इस क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बन जाने से खिलड़ियों को सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जिले के स्टेडियम पर नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं अपने ही विकास खंड में मिलेंगी। स्टेडियम में क्रिकेट मैच, टेनिस कोर्ट, हाॅकी, फुटबॉल, कबड्डी, वाॅलीबाल, बास्केटबॉल, कुश्ती, जूडो और हैंडबॉल खिलाड़ी प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल में पहुंचकर अपना परचम लहरा सकते हैं।
विज्ञापन

-
बोले युवा
ग्रामीण क्षेत्र के कपिया खलासा में स्टेडियम के जमीन सीमांकन होने ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी। इसका निर्माण होने से जिला मुख्यालय स्टेडियम नहीं जाना पड़ेगा। खिलाड़ी यहां पर प्रैक्टिस कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
राम तीरथ

किक्रेट मैच का खिलाड़ी हूं। प्लेग्राउंड ग्रामीण क्षेत्र नही होने से दिक्कत होती थी। प्रैक्टिस करने लिए शोहरतगढ़ जाना पड़ता था। कपिया खलासा में स्टेडियम बनने से जो प्रतिभा दबी थी वह उभरकर सामने जाएगी।
विज्ञापन

निखिल प्रताप सिंह
-
बोले जिम्मेदार
कपिया खलासा में मिनी स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्टेडियम के बाउंड्रीवाॅल कराने के लिए शासन से धन आवंटित हो गया है। जल्द बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा।
- सतीश सिंह, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें