फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाली शराब के साथ एसएसबी ने तस्कर को किया गिरफ्तारो

Wed, 21 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के एसएसबी के जवानों ​कि गिरफ्त में नेपाली शराब के साथ पकड़े गया युवक। स्रोत ​एसएसबी
विज्ञापन
ढेबरूआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी के एसएसबी के जवानों ने सोमवार की रात संसरी मार्ग पर बाइक सवार पिंटू प्रजापति निवासी ग्राम जियाभारी थाना ढेबरुआ के पास से 120 नेपाली शीशी बरामद की। जवानों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शराब के साथ आरोपी को बढ़नी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट संजय केपी ने बताया कि सोमवार की रात सीमा के करीब संसरी मार्ग पर एसएसबी जवान गश्त पर थे। इसी दौरान एक बाइक सवार नेपाल से भारत सीमा प्रवेश कर संसरी मार्ग से आता हुआ दिखा। जवानों ने रोका तो वह बाइक दूसरी तरफ मोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन

जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में बाइक के पीछे रखे बोरे में 120 नेपाली शीशी शराब बरामद की। उसे कस्टम कार्यालय सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें