फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर महोत्सव : 425 स्टाॅलों के साथ सजेगा पंडाल

Tue, 20 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बीएसए ग्राउड पर सिद्धार्थनगर महोत्सव के लिए बन रहे पंडाल गिरने लगी कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में 28 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निरीक्षण व निर्देश के बाद महोत्सव स्थल पर चिह्नित स्थल पर पंडाल और स्टाल बनाने के लिए टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस बार अशोक मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करते ही पंडाल और मंच नजर आएगा। वहीं, यहां लगने वाले स्टाल को एक जगह व्यवस्थित किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में इस बार कुल 425 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें 300 काॅमर्शियल स्टाॅल होंगे। इसके अलावा फूड जोन में 60 स्टाॅल, कालानमक जोन में 25, पुस्तक आदि प्रदर्शनी के लिए 25 स्टाॅल के साथ ही सरकारी विभागों के 12 स्टाॅल लगाए जाएंगे। साथ ही यहां पर मीना बाजार में सिर पर खाद्य सामग्री रख बिक्री करने की व्यवस्था होगी। वहीं, महोत्सव में लगने वाले मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला आदि भी लगाया जाएगा।
परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थनगर महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसे भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी अधिकारी लगे हुए है।
विज्ञापन

पंडाल में प्रतिदिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक स्कूली बच्चों का कार्यक्रम होगा। इसके बाद चार बजे से छह बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें