फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Sat, 24 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन का शुभारंभ
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज नपं के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, हाथी-ऊंट और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
विज्ञापन

सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर राप्ती नदी तट से पवित्र जल भरने के लिए शामिल हुए। कलश यात्रा महाराजा अग्रसेन नगर रोडवेज से प्रारंभ होकर मंदिर चौराहा होते हुए राप्ती नदी तट तक पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव, राधे राधे, राधे-श्याम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ पदयात्रा करते हुए राप्ती तट पहुंचे, जहां आचार्य दिनेशानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कराया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर खीरा मंडी, तेली मोहल्ला और अस्पताल मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वैदिक विधि-विधान से कलश स्थापना की।
विज्ञापन

इस दौरान धर्मात्मा कसौधन, राजेश कुमार, आशीष कसौधन, अनुराग, अंकित, पप्पू कसौधन, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें