फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक्सईएन पर बिगड़े विधायक, बाेले- फोन नहीं उठाते...मिलने का भी समय नहीं

Tue, 11 Nov 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेस्ट हाउस पर पीडब्लूडी एक्सईएन पर बिगड़े विधायक विनय वर्मा। स्रोत वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अशोक मार्ग स्थित रेस्ट हाउस पर मंगलवार का अचानक पहुंचे विधायक विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कमल किशोर पर बरस पड़े।
विज्ञापन

विधायक ने एक्सईएन से कहा कि हमारा फोन नहीं उठाते, मुझसे मिलने के लिए समय नहीं है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में विधायक पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता को जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। विधायक ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से इन पर कार्रवाई के लिए मिलने की बात कही है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अशोक मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अचानक पहुंचे विधायक विनय वर्मा जब कमरे का दरवाजा खोलते है तो वहां अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर, एक गैर जनपद के विभागीय अधिकारी और ठेकेदार के साथ मौजूद थे। वह आपस में वार्ता कर रहे थे। विधायक को देखते ही वह खड़े हो गए। इसके बाद विधायक एक्सईएन कमल किशोर पर बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि विधायक के पास आ नहीं रहे हो, हम परेशान हो रहे हैं। जनता परेशान हो रही है। वहीं ब्लैक लिस्ट में शामिल लोगों से बात कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष आने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगाी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें