फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विशेष सचिव ने खेसरहा में विकास कार्यों का लिया जायजा

Mon, 05 Oct 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिवसीय भ्रमण के पहले दिन स्कूल, अस्पताल, जल जीवन मिशन और अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- स्वयं सहायता समूह केंद्र से कॉमन फैसिलिटी सेंटर तक व्यवस्थाओं को परखा
बांसी। उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के विशेष सचिव शीलधर सिंह यादव ने आकांक्षी विकासखंड खेसरहा का दो दिवसीय भ्रमण सोमवार को शुरू किया। पहले दिन उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विशेष सचिव ने स्वयं सहायता समूह केंद्र टीएचआर, पीएम श्री विद्यालय भलुहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा, जल जीवन मिशन बकैनिहा गडुआ, आंगनबाड़ी केंद्र पंचमोहनी, उपकेंद्र मरवटिया बाजार, पीएचसी मरवटिया बाजार, अमृत सरोवर महुलानी, पंचायत भवन एवं डिजिटल लाइब्रेरी महुई नानकार तथा कॉमन फैसिलिटी सेंटर मदुआपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अवर अभियंता, पंचायत सचिव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें