- डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा में आयोजित हुआ सपा कार्यकर्ता सम्मेलन
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नीचाफा स्थित राम दीन जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत में विधायक सैय्यदा खातून और मुख्य अतिथि कवींद्र चौधरी ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में भाजपा के नीतियों की विरोध करते हुए कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए तरह-तरह के नियम लागू किए जा रहे हैं। भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रहीं है। बगैर आपसी भाईचारे के समाज का विकास संभव नहीं है।
विधायक सैय्यदा खातून ने उपस्थित क्षेत्रवासियों, बाजार वासियों का अभिनंदन स्वागत करते हुए कहा कि अपना अपना एसआईआर फाॅर्म पूरा करवा लें, जिससे वोटिंग के समय कोई दिक्कत न होने पाए। कुछ लोगों के फॉर्म में गड़बड़ी है तो प्रशासन ने कैंप लगा कर त्रुटि सुधार की व्यवस्था की है, वहां पहुंच कर सही करवा लें। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि लालजी यादव व विजय पासवान सहित अन्य नेता कार्यकर्ता ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जहीर मलिक, पप्पू सिद्दीकी, सिंधू पासवान, घिसियावन यादव, पुत्तन, बेचई यादव, फुजैल अहमद, फैजान अहमद सहित सपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।