फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बांसी में भव्य स्वागत

Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, गदा भेंट की
विज्ञापन

- विधायक, जिलाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद
बांसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बांसी आगमन पर सोमवार रात नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी की अगुवाई में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर कार्यालय पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह को डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, चमन आरा राईनी, मो. इदरीश पटवारी तथा कमाल खान ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैयद मोहम्मद कुतुब, कपिल देव, बुधिराम प्रजापति, अरुण गुप्ता, शाकिर अली, सभासद रुस्तम अली राईनी, करीम लाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें