फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा पर अधिवक्ताओं ने जताया आभार

Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव
विज्ञापन

शाहपुर/ डुमरियागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा पर मंगलवार को आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। संघ की बैठक अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल को अधिवक्ता समुदाय के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जरूरत के समय कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सरकार की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर उठाया गया यह कदम सराहनीय है। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, शैलेंद्र रावत, देवेंद्र पाठक, राजेश कुमार दुबे, हृदय राम समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें