प्रशासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रन पार्क और भोजनालय का लिया जायजा
परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित प्रशासनिक भवन, बैरक, क्वार्टर गार्द, चिल्ड्रन पार्क और भोजनालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और आवश्यक सुधार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने, भोजनालय समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।