फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गन्ना भुगतान अटका, भाकियू ने उठाई आवाज

Thu, 17 Sep 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 2025-26 सत्र में रूधौली चीनी मिल को आपूर्ति किए गन्ने का पूरा भुगतान नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन

- भाकियू ने तुलसीपुर मिल को गन्ना भेजने की व्यवस्था और विलंबित भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज की मांग की
बढ़नी। सिद्धार्थनगर के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आवाज उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बढ़नी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजकर किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि सत्र 2025-26 में किसानों ने बजाज शुगर मिल रूधौली, बस्ती को गन्ने की आपूर्ति की थी। आरोप है कि अब तक किसानों को गन्ने का पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है। भाकियू ने किसानों की समस्या को देखते हुए उनका गन्ना तुलसीपुर शुगर मिल को भेजने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने विलंबित भुगतान पर ब्याज दिलाने की भी मांग की है। इसके लिए हाईकोर्ट में दायर याचिका का हवाला दिया गया है। पत्र में किसानों को 15 प्रतिशत ब्याज दिए जाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने पत्र के साथ समर्थन में ग्राम प्रधानों की सूची भी संलग्न की है। उन्होंने कहा कि किसानों के बकाया भुगतान का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें