फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सत्ता में रहने पर सपा को याद नहीं आते हैं पिछड़े

Sun, 24 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश में चार बार सरकार बनाने के दौरान समाजवादी पार्टी को पिछड़े की याद नहीं आई। आज जब यह सत्ता से बाहर है, तब इन्हें इनकी याद आ रही है। यह याद केवल दिखावे की है। इन्हें पिछड़े और दलितों से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज यह रोजगार को लेकर सवाल करते हैं, परंतु जब इनकी सरकार थी, तब एक जाति विशेष के लोगों को छोड़कर इन्होंने किसी पिछड़े को नौकरी नहीं दी। हमारी सरकार ने सभी वर्गों के साढ़े आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है।
अति पिछड़ी जाति की विधायक पूजा पाल के विधायक पति के शरीर को इलाहाबाद सिविल लाइंस में गोलियों से छलनी कर दिया गया और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में भी हमलावरों ने घुसकर 35 गोलियां मारीं। विधायक के परिजनों को यह लोग अपनी सरकार में न्याय नहीं दिला पाए। जब योगी सरकार ने कार्रवाई की। भरे सदन में विधायक ने आभार जताया तो यह बात रास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें