फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहार पर तस्कर बॉर्डर पार कर रहे सामान

Fri, 10 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खूनुआ बॉर्डर पर पकड़ा गया सामान। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। त्योहारी सीजन शुरु हाेने के साथ तस्करों की सक्रियता बढ़ गई है। अधिक मांग को पूरा करने की होड़ में खाद्य पदार्थ से लेकर इलेक्ट्राॅनिक के सामान तक को तस्कर बॉर्डर पार कराने में जुट गए हैं। तीन दिन पहले एसएसबी के हत्थे तस्करों का सामान लग गया। इसमें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्राॅनिक सामन पाए गए जो तस्करों की सक्रियता की पुष्टि कर रहा है। बाॅर्डर से जुड़े लोगों के मुताबिक इलेक्ट्रानिक सामान की तस्करी में पूरा सिंडिकेट काम करता है। वह सीजन को देखते हुए डिलिवरी का काम करते हैं। इन सामानों की तस्करी का कनेक्शन सीधे दिल्ली के गफ्फार से मार्केट से जुड़ा बताया जा रहा है। नेपाल से सीधे बात होती है और बस और छोटे वाहनों से बाॅर्डर तक पहुंच जाता है। शातिर लोकेशन लेते रहते हैं। इसके बाद कैरियर माल के हिसाब से रुपये लेकर बताए हुए ठिकाने तक पहुंचा देते हैं। त्योहारी सीजन में करोड़ों का धंधा होता है। ऐसा सीमावर्ती इलाके दुकान करने वालों से बातचीत में सामने आया है।
विज्ञापन

भारतीय सामान से सजता है नेपाल का त्योहारी बाजार : इस बार की दीपावली को लेकर तस्कर की नजर इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर है। बाॅर्डर इलाके में जब इसके बारे में जानकारी ली गई तो कई बातें सामने आई। तस्कर भारत से इलेक्ट्रॉनिक सामन की खेप तस्करी कर नेपाल भेज रहे हैं। इस बार नेपाल की बाजारों में भारतीय सामानों का बाजार तैयार हो गया है। अवैध तरीके से सामान पहुंचने के कारण टैक्स भी कम लग रहा है। इस कारण नेपाल में मेड इन दिल्ली के टैग वाले इलेक्ट्राॅनिक सामानों को नेपाल में खपाया जा रहा है। दिवाली से ठीक पहले इन सामानों की मांग बढ़ी तो सुरक्षा एजेंसिया भी सतर्क हैं।
मांग के हिसाब से तस्करी : सीमावर्ती इलाके के लोगों के मुताबिक तस्कर सीजन और मांग के हिसाब से सामान की तस्करी करते हैं। इस बार की दीपावली में दिल्ली के करोलबाग व दसर बाजार में बने हुए इलेक्ट्राॅनिक सामानों की तस्करी बढ़ी है तो बॉर्डर क्षेत्रों में भी यह चर्चा का विषय बन गया है। दिल्ली में बने सामान तो जापान और कोरिया से आने वाले सामान की तरह देख रहे हैं, लेकिन दोनों देशों से आने वाले सामानों की अपेक्षा वे सस्ते साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़नी के एक दुकानदार ने बताया कि अब दौर बदल गया है। एक तो नेपाल में पहले की अपेक्षा चीनी सामानों की तस्करी कम हो गई, दूसरे भारतीय सामान चीनी सामानों की अपेक्षा सस्ते साबित होने लगे हैं। एक पखवाड़ा के बीच बाॅर्डर पर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर पगडंडी का सहारा लेकर पहुंच रहे हैं और सामान को बाॅर्डर पार पहुंचाकर मालामाल हो रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि अवैध रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को बॉर्डर पार करने में टैक्स भी बच रहा है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें