भारत-नेपाल सीमा बढ़नी बिना दस्तावेज के 25 बोरी तुर्की मक्का बरामद। स्रोत एसएसबी
संवाद न्यूज एजेंसी ढेबरुआ/ बढ़नी। एसएसबी और इटवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को बिस्कोहर गांव के पास 81 बोरी यूरिया खाद से लदे एक ट्रक को रविवार रात पकड़ लिया। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
एसएसबी के मुताबिक नौ अगस्त की रात गोपनीय सूत्रों से एसएसबी को सूचना मिली कि कुछ लोग बिस्कोहर गांव से खाद लदा वाहन लेकर जिगनाधाम की ओर जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी और इटवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नाका लगाकर निगरानी शुरू की।
कुछ समय बाद डीसीएम आता नजर आया। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें 81 बोरी यूरिया लदा पाया गया। पूछताछ में चालक खाद से संबंधित वैध कागजात, जीएसटी बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल्लाह (47 वर्ष) निवासी ग्राम देवरिया, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह खाद खरीदकर गांव में लाता है और किसानों को महंगे दामों पर बेचता है।
इसके बाद संयुक्त टीम ने वाहन, खाद और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की।